
रायपुर से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमें बालोद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब पीड़िता, सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही थी।घटना बालौद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है उसने बताया कि, जनवरी 2020 की रात अपनी सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही थी, उस दौरान गांव के चार बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ करने लगे। नाबालिग ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर सुनसान इलाके में ले गये और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने लोक-लज्जा के भय से घटना के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं दी।सात माह बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने बालोद पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरापियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के कुछ घंटों बाद ही चारों अरोपियों को खिलेंद्र मेश्राम, नवीन यादव, खिलेंद्र ध्रुव, उमेश मेश्राम को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया।

blitz hindi
के साथ जुड़े हर समाचार सबसे पहले और सटीक पाने के लिए | विज्ञापन के लिए संपर्क करे
अविनाश चंद्र -8964006304 / 83195220243/रफीक अंसारी पटना कोरिया:-9770277040