

अविनाश चंद्र की खबर 8964006304
मुंबई:- बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा परिवार अभी झेल ही रहा था कि उनके घर बिहार में रह रहे उनके भाई की पत्नी चल बसीं। जानकारी के अनुसार सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।
आप को बतादें सुशांत के सुइसाइड की खबर मिलने के बाद से उनका बुरा हाल था और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। उन्हें सुशांत की मौत का गहरा सदमा लगा था। जिस वक्त मुंबई में सुशांत को अंतिम विदाई दी जा रही थी,उसी समय पुर्निया में सुधा ने आखिरी सांसें लीं। इससे परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा।
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर तमाम सिलेब्स के बयान सामने आ रहे हैं।
सुशांत ने अपनी जान देने का फैसला क्यों किया इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। उनकी बहन ने बताया था कि भाई छह महीने से डिप्रेशन के मरीज थे। उनका इलाज चल रहा था लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया था। उन्होंने आर्थिक तंगी की खबरों को खारिज किया था। इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुशांत की बॉलिवुड में दुश्मनी के एंगल पर भी जांच की जाएगी।
सुशांत की मौत की जाँच बांद्रा पुलिस, सीआईडी, और फोरेंसिक विभाग की अलग-अलग टीमें जाँच में जुटी हुई हैं,

blitz hindi
के साथ जुड़े हर समाचार सबसे पहले और सटीक पाने के लिए | विज्ञापन के लिए संपर्क करे
अविनाश चंद्र -8964006304 / 83195220243 [रवि कुमार मिश्रा ( सरगुजा ) मोब / 7067501506]