
अविनाश चंद्र की खबर
बैकुण्ठपुर : कोरिया की बेटी व बहू एवं छग शासन के पूर्व संसदीय सचिव श्रीमति चम्पा देवी पावले को बडी जिम्मेदारी मिली है।, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्री धीरजकुमार मौर्य ने संवाददाता को जानकारी साझा करते हुये बताया है कि,भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही विशेष कैम्पेन में भरतपुर सोनहत क्षेत्र के पूर्व विधायक व छग शासन के संसदीय सचिव श्रीमति चम्पादेवी पावले जी को प्रदेश संगठन ने प्रदेश की बडी जिम्मेदारी देकर सम्मान दिया है।और उस कैम्पेन में व्यापक कार्य करने की विश्वास जताई है।उन्होनें जानकारी देते हुये कहा कि 22 जनवरी 2020 को “बेटी बचाओ-बेटी पढाओ” अभियान की शुरूवात महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,स्वास्थ मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल के रूप में समन्वित और अभिसरित प्रयासों के अन्तर्गत बेटियों को संरक्षण और सशक्त करने के लिये बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना की शुरूवात की थी। जिसके तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन ने देश यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का विशेष अभियान चलाया है। जिसका उद्देश्य बेटियों का सशक्त,जागरूक,समर्थ करना है। छग प्रदेश भाजपा के द्वारा पूर्व क्षेत्रीय विधायक को प्रदेश की बडी जिम्मेदारी देने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व विधायक को बधाई संदेश देना प्रारंभ कर दिया है।
उन्होने कहा कि,पूर्व संसदीय सचिव महोदय ने लिंगानुपात कमी को खतरे की घंटी बताया है। देश की जनसंख्या तेजी से बढ रही है,पर सबसे अधिक दुर्भाग्य की बात ये है कि बढती जनसंख्या के बावजूद लडकियों का अनुपात घटता जा रहा है।उन्होनें कहा है कि बेटियां है तो ही कल है।पूर्व संसदीय सचिव ने इस पुनीत कार्य की जिम्मेदारी प्राप्त होने पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए पुण्यकार्य में सहभागिता दर्ज करने के लिये सुगम रास्ता प्रदान करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है।

blitz hindi
के साथ जुड़े हर समाचार सबसे पहले और सटीक पाने के लिए | विज्ञापन के लिए संपर्क करे
अविनाश चंद्र -8964006304 / 83195220243/रफीक अंसारी पटना