
कोरिया से अविनाश चंद्र की खबर
नागपुर:महामंगलागौरी के दिन मंगलवार को पवित्र श्रवण मास में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी प्रदेशवासियों के मंगल-कल्याण के लिये कोरिया जिले सुप्रसिद्ध अमृतधारा जलप्रपात में स्थित भगवान भोलेनाथ जी के रूद्राभिषेक कर छग शासन के पूर्व संसदीय सचिव श्रीमति चम्पादेवी पावले ने भरतपुर सोनहत सहित सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व मंगलकारी जनकल्याणार्थ हेतु पूजा-अर्चना किये।सावन मास में भगवान भोलेनाथ जी के पूजा पाठ का विशेष महत्व है।इसी क्रम में पूर्व संसदीय सचिव श्रीमति चम्पा देवी पावले बुधवार को नागपुर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची,जहां भगवान भोलेनाथ जी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुये पूजन कर हवन किये,
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रवण मास को मास उत्तम कहा जाता है।इसके साथ जुडा हर दिन आस्था और विश्वास से जुडा हुआ होता है।इस समय शिव आराधना का विशेष महत्व होता है।ये महाआशाओं के पूर्ति का समय है।जिस प्रकार प्रकृति ग्रीष्म के थपेडों को सहते हुये सावन के बौछारों से अपनी प्यास बुझाती हुई असीम तृप्ति एवं आनंद को पाती है,उसी प्रकार प्राणियों के इच्छाओं के सूनेपन को दूर करने हेतु ये महाभक्ति और पूर्णता का अनूठा संगम दिखाता है।और सभी के अतृप्त ईच्छाओं को पूर्ण करने की सुलभ मास है।इस माह में जलाभिषेक के साथ पूजन करना चाहिये,भगवान भोलेनाथ इस माह में अपने अनेक लीलाएं रचते हैं।इस मास में गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र,पञ्चाक्षर मंत्र आदि का जाप शुभफलों में वृद्धि करने वाला होता है।पूर्णिमा तिथि का श्रवण नक्षत्र के साथ योग होने पर श्रवण मास का स्वरूप प्रकाशित होता है।

blitz hindi
के साथ जुड़े हर समाचार सबसे पहले और सटीक पाने के लिए | विज्ञापन के लिए संपर्क करे
अविनाश चंद्र -8964006304 / 83195220243/रफीक अंसारी पटना कोरिया:-9770277040