
अनुराग विश्वकर्मा की खबर

भीटी (अंबेडकर नगर) भारतीय जनता पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद में जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान के पदों पर भारी जीत दर्ज करेंगी। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम की प्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने आज खजुरी मंडल के अढ़नपुर मेढवा रघुवंशी और चन्दौका मैं आयोजित चौपाल कार्यक्रम कार्यक्रमों में व्यक्त किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार निरंतर गरीबों का उत्थान कर रही है और तमाम कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य कर रही है। चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां उपस्थित जन समुदाय के सामने रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम और नीतियों को जनता के सामने रखा उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक सबको आवास देने का कार्य करेगी इस कार्यक्रम के संयोजक गजराज सिंह विकासखंड के संयोजक संजय सिंह और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खजुरी मंडल के जिला प्रतिनिधि राजमणि सिंह ने अहम भूमिका निभाई इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष भीटी गुलाब सिंह चंद्रशेखर सिंह सुभाष तिवारी सुरेश तिवारी रामसूरत वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे जबकि ग्राम पंचायत अढ़नपुर में आयोजित कार्यक्रम में गांव के निवासी वरिष्ठ नागरिक विनोद सिंह उर्फ मदन सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद फारुक मोहम्मद ईशा अरविंद निषाद बाबा खुन खुन दास अब्दुल खालिक अब्दुल कादिर राम तीरथ हीरालाल रामप्रकाश अरविंद सिंह राम नारायण गौड़ हरी प्रसाद सिंह मल्हू सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।
blitz hindiके साथ जुड़े हर समाचार सबसे पहले और सटीक पाने के लिए | विज्ञापन के लिए संपर्क करेअविनाश चंद्र -8964006304 / 83195220243/रफीक अंसारी पटना कोरिया:-9770277040