
दंतेवाड़ा/दन्तेवाड़ा ब्रेकिंग – लोन वर्राटू अभियान के तहत एक नक्सली दंपत्ति ने crpf डीआईजी व एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण। प्लाटून नंबर 24 का सदस्य प्रकाश करटामी उर्फ पांडु व इसकी पत्नी हड़मे करटामी सीएनएम सदस्य ने किया समर्पण। नक्सली पांडु अपने अन्य माओवादी साथियों के साथ मिल कर nmdc एसपी प्लांट 1 में CISF जवानों पर हमला किया था । इस घटना में 6 जवान सहित एक सिविलियन शहीद हुए थे। साथ ही चोलनार के पास लैंड माइन्स वाहन को ब्लास्ट करने की घटना में था ।जिसमें 5जवान शहीद हुए व 8 जवान घायल हुए थे। अलग अलग जगह पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था जिनमें कुल 11 जवान शहीद हुए थे। पुलिस इनके आत्मसमर्पण को बड़ी कामयाबी मान रही है।

blitz hindi
के साथ जुड़े हर समाचार सबसे पहले और सटीक पाने के लिए | विज्ञापन के लिए संपर्क करे
अविनाश चंद्र -8964006304 / 83195220243/रफीक अंसारी पटना कोरिया:-9770277040