
दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में आज कंकाल मिलने के बाद हड़कंप मच गया अस्पताल परिसर में बने पुराने कुएं से 6 माह पुराना नरकंकाल मिला आप को बता दें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में बने पुराने कुएं से आज नरकंकाल बरामद हुआ है नरकंकाल को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को अधजली स्थिति में फेंका गया है। पुलिस के अनुसार, नरमुंड व कंकाल करीब 6 माह पुराना है। फिलहाल उसे फारेंसिक लैब को भेजा जा रहा है।
नगर निगम दुर्ग और भिलाई ने इन दिनों पुराने पार्क और स्थलों की सफाई को लेकर अभियान चला रखा है। दुर्ग कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल परिसर में बने कुएं में काफी गंदगी भरी देख शुक्रवार सुबह सफाई करने के लिए टीम पहुंची थी। कर्मचारियों ने कचरा बाहर निकाला तो उसके साथ एक नरमुंड भी बाहर आ गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी डरकर वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 100 साल पुराना है। इसे अंग्रेजों ने बनवाया था। नीचे तक गंदगी न जाए और पानी भी मिले, इसे देखते हुए कुएं के अंदर के जाली भी लगवाई गई है। इसी जाली पर ही कचरे के साथ कंकाल बरामद हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मजदूरों को बुलाकर कुएं की सफाई शुरू कराई गई इसके थोड़ी देर बाद शरीर के ऊपरी हिस्से का भी कंकाल मिला। यह एक बोरे में लिपटा हुआ था। कुएं से एक टीशर्ट में हड्डियां लिपटी हुई मिली हैं। जिसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी 12-13 साल के बच्चे का कंकाल हो सकता है। जिसको मारने के बाद शव के टुकड़े भी किए गए हैं। कुएं से एक टीशर्ट में हड्डियां लिपटी हुई मिली हैं। जिसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी 12-13 साल के बच्चे का कंकाल हो सकता है। जिसको मारने के बाद शव के टुकड़े भी किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि कुआं करीब 100 साल पुराना है। इसे अंग्रेजों ने बनवाया था। नीचे तक गंदगी न जाए और पानी भी मिले, इसे देखते हुए कुएं के अंदर जाली लगवाई गई है। इसी जाली पर ही कचरे के साथ कंकाल बरामद हुआ है।
आप को बतादें आजादी के बाद से ही कुएं का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।पानी के लिए पाईप लाइन कीवेवस्था कर दी गई थी जिससे मरीजों व मरीजो के साथ आने वालों को पानी की समस्या न हो सके।

blitz hindi
के साथ जुड़े हर समाचार सबसे पहले और सटीक पाने के लिए | विज्ञापन के लिए संपर्क करे
अविनाश चंद्र -8964006304 / 83195220243/रफीक अंसारी पटना कोरिया:-9770277040